[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया:राहुल गांधी पर दिए बयान का किया विरोध, माफी मांगने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया:राहुल गांधी पर दिए बयान का किया विरोध, माफी मांगने की मांग की

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया:राहुल गांधी पर दिए बयान का किया विरोध, माफी मांगने की मांग की

नीमकाथाना : युवा कांग्रेस कमेटी नीमकाथाना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रट पर विरोध प्रदर्शन किया और सीपी जोशी का पुतला जलाया। सीपी जोशी द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी करने को लेकर ये प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर जिला कलेक्ट्रेट नीमकाथाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने सीपी जोशी का पुतला जलाया और माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने माफी नहीं मांगी तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह रहे मौजूद

इस दौरान जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा, एडवोकेट राजेश बाजिया, विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र दिवाच, जिला प्रवक्ता श्रीराम गुर्जर, महासचिव अनिल काजल, छात्र नेता महंक कटारिया, विक्की खटाना, राजपाल गुर्जर सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles