[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भामाशाहों ने दिए 20 लाख:ग्रामीणों ने किया सम्मान, मेहनत की कमाई समाजिक सरोकारों में लगाना बड़ी बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भामाशाहों ने दिए 20 लाख:ग्रामीणों ने किया सम्मान, मेहनत की कमाई समाजिक सरोकारों में लगाना बड़ी बात

भामाशाहों ने दिए 20 लाख:ग्रामीणों ने किया सम्मान, मेहनत की कमाई समाजिक सरोकारों में लगाना बड़ी बात

झुंझुनूं : झुंझुनूं के नूंआ में सामाजिक कार्यों के लिए बीस लाख रुपए खर्च करने पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। इन भामाशाहों ने कब्रिस्तान व सामाजिक कार्यों के लिए 20 लाख रुपए खर्च किए है। मुस्लिम समाज के लोगों ने इनके कार्यो की सराहना करते हुए भामाशाह को माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत मौलाना अब्बास अली ने कुरआन की तिलावत से की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनहित एकता समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, हॉस्पिटल, कब्रिस्तान, स्कूल के लिए खर्च करना पुण्य का काम है।

अपनी मेहनत की कमाई सामाजिक सरोकार के कार्य मे खर्च करने वाले भामाशाह का सम्मान करना चाहिए, यह समाज दायित्व बनता हैं। सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे सूबेदार मकसूद खां ने कहा कि सामाजिक कार्याे में जरूरी नहीं की पैसे का सहयोग ही दे शरीर की मेहनत भी कर सकते हैं।

इस दौरान रिटायर्ड सीआई नियाज़ खां, सूबेदार अजहर हुसैन, सूबेदार तस्लीम खां, गुलज़ार ठेकेदार, मास्टर अनवार खां, ग्रामसेवक महमूद खां, गुलज़ार, मुस्लिम सचिव सजाद खान, कोषाध्यक्ष जाकिर तंवर, पार्षद शमसेर खान, प्रिंसिपल हसन अली, मास्टर आबिद अली,कैप्टन इस्तियाक खां, सफीक खां, रिसालदार इकराम खां, सिकन्दर खां, शरीफ भाटी, मुंशी, फरियाद खां, इंजी.नुसरत खां, कैप्टन जंगशेर खां, खुशी मोहम्मद, पार्षद अलीशेर खां, यूनुस खां, सूबेदार अनीश खां, हुसैन तंवर, पी.टी.आई अलीहसन, इज़हार फौजी, शमशाद फौजी, गुलजार फौजी, व्याख्याता रियाज खान, मास्टर लियाकत खां, डॉ. कय्यूम किलानिया, कैप्टन हयात खां, ईमरान फौजी, मुनाफ खान सहित समाज के लोगों ने भामाशाहों का सम्मान कर होसला बढ़ाया।

इनका सम्मान हुआ

भामाशाह अब्दुल अजीज खान, मास्टर मुबारिक खां, ब्रिगेडियर शाकिब हुसैन, हाजी निसार खां, मास्टर अनवर किलानिया, मास्टर आरिफ किलानिया का सम्मान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77