बस स्टैंड पर 2 चेन स्नेचर महिलाएं पकड़ी:एक मौके से हुई फरार, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
बस स्टैंड पर 2 चेन स्नेचर महिलाएं पकड़ी:एक मौके से हुई फरार, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रोडवेज बस स्टैंड पर एक साथ चार महिलाओं की गले में पहनी हुई सोने की चेन को तीन महिलाओं ने तोड़ लिया। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने चेन तोड़ने वाली दो महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि उनकी साथ एक महिला भागने में सफल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह किसी दूसरे गांव जाकर आए थे। तभी अचानक बस स्टैंड पर बस आने से भीड़ हो गई। तभी अचानक तीन महिलाएं आई। जिन्होंने वहां मौजूद चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जिनमें भीड़ ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डिटेन की गई महिलाएं अपने आप को सीकर की बता रही हैं। फिलहाल पुलिस उनसे थाने में पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038308


