चिड़ावा : महात्मा फुले की 132वीं पुण्यतिथि:चिड़ावा में समाज सुधारक को दी श्रद्धांजलि, फुले के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
महात्मा फुले की 132वीं पुण्यतिथि:चिड़ावा में समाज सुधारक को दी श्रद्धांजलि, फुले के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
चिड़ावा : महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा स्थल सैनी धर्मशाला में दोपहर साढ़े तीन बजे महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 132 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मेहर कटारिया के संयोजन में हुए आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति अवॉर्डी रामावतार सैनी, पूर्व पार्षद महेश कटारिया, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, राधेश्याम सुखाड़िया आदि ने फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज के लिए समर्पित फुले के जीवन से सभी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस मौके मौके पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संगीता सैनी, नगरपालिका सहवृत सदस्य कमलेश कांगड़ा, नथमल कटारिया, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश जैदिया, सुरेश चंदेलिया, सुरेंद्र सैनी, तेजप्रकाश सोनी, संजय कटारिया, कपिल सोनासरिया, अमित सैनी, राधेश्याम पंवार, गजेंद्र शेखावत, रतनलाल कटारिया, सुभाष जांगिड़, दीपक सैनी, परमेश्वर चंदेलिया, आशीष कांगड़ा , दीपक सैनी आदि ने पूजा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039267

