सात दिवसीय बैसिक प्रशिक्षण शिविर का समापन
सात दिवसीय बैसिक प्रशिक्षण शिविर का समापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं द्वारा रूपाणा धाम में आयोजित सात दिवसीय कब मास्टर फ्लॉक लीडर बैसिक प्रशिक्षण शिविर का वन समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिविर में 90 फ्लॉक लीडर ने भाग लिया। इस शिविर में फ्लॉक लीडर ने विभिन्न सत्रों में योग, व्यायाम, स्काउट कि प्रार्थना, ध्वज गीत, स्काउट प्रतिज्ञा, स्काउट के नियम, स्काउट के सिद्धांत, स्काउट का इतिहास, ध्वज शिष्टाचार सहित अन्य कार्यों का अभ्यास किया।
शिविर का समापन विशाल कैंप फायर के साथ हुआ। विशाल कैंप फायर रूपाणा धाम के महंत पवन पुजारी के सानिध्य में आयोजित हुआ जिसमे फ्लॉक लीडर में अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। शिविर में फ्लॉक लीडर ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड के साहयक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप इशरवाल के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया। इस कैंप में प्रीतिभागियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया। यह शिविर प्लास्टिक मुक्त थीम के साथ आयोजित किया गया। इस शिविर में ट्रेनर के रूप में खुशबू दानोदिया और आशीष गुडेसर ने प्रशिक्षण दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037123


