[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोबोटिक एवं अटल टिंकरिंग लैब प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोबोटिक एवं अटल टिंकरिंग लैब प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन

रोबोटिक एवं अटल टिंकरिंग लैब प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल द्वारा जिला निष्पादन समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजवा सुरों का में शनिवार को झुंझुनूं जिले के रोबोटिक लैब व अटल टिंकरिंग लैब विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिले के आईसीटी,रोबोटिक लेब व अटल टिंकरिंग लेब के जिला नोडल अधिकारी कमलेश तेतरवाल, एपीसी समसा ने बताया कि जिले में उन्नीस राजकीय विद्यालयों में रोबोटिक व आठ राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग स्थापित की गई हैं। इन लेब में अलग से कोई विशेषज्ञ प्रशिक्षक नियुक्त नही होने के कारण जिला कलेक्टर ने नवाचार करते हुए इन लेब के प्रभारी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए समसा एपीसी कमलेश तेतरवाल व पिलानी सीबीईओ मनीष चाहर को जिमेदारी दी गयी।

कलेक्टर के निर्देशानुसार इस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें BITSSA PARK पिलानी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाष ढाका ने प्रभारियों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाएं,यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा। प्रशिक्षण संयोजक मनीष चाहर सीबीईओ ने बताया कि कार्यशाला में सभी 19 रोबोटिक व है 8 अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य महिपाल ने कार्यशाला पर विस्तार से बताते हुए संभागियों का स्वागत किया। कार्यशाला में BITTSA PARK पिलानी के प्रशिक्षक विकास शुभम राजपूत एवं दीपक ने प्रशिक्षण दिया। दिनेश कुमार जांगिड़ व विकास कुमार ने संचालन किया,उप प्रधानाचार्य देवेंद्र झाझडिया ने सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से इन प्रभारियों को एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77