खारियाबास में किया योगाभ्यास
खारियाबास में किया योगाभ्यास

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ओमप्रभा धरू के सानिध्य में आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने विद्यार्थियों सहित स्टाफ को योगाभ्यास करवाया। सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, सूर्य चन्द्र नमस्कारासन के साथ साथ शीतली, शीतकारी, नाड़ी शोधन, भराम्री, उदगीथ, प्रणव आदि का नित्यजीवन में महत्व रेखांकित करते हुए सुरताराम टोकस, धनकोर, उर्मिला, विजेंद्र, पिंटू जांगिड़, अशोक स्वामी आदि ने भागीदारी निभाई। संस्था प्रधान धरू ने योगाचार्य का आभार व्यक्त कर स्वस्थ तन मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।