[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान माह जुलाई, 2024 एवं प्रियंका पिलानीया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं के निर्देशन में आज 11 जुलाई 2024 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झुंझुनूं जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सचिव ने जे.बी.शाह गर्ल्स कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम बताया कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य परिवार नियोजन के महत्व, लैंगिक समानता, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों जैसे विभिन्न जनसंख्या मुद्दों पर जागरूकता बढाना है। बढ़ती जनसंख्या के चलते गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, अशिक्षा और बीमारी आदि की समस्याएं उत्पन्न होती है। यह जनसंख्या वृद्धि दिन-प्रतिदिन चिंता का विषय बनता जा रहा है। जिससे पर्यावरण पर विपरित प्रभाव पडता है। अतः इस बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए लोगो को जागरूक किया जाना आवश्यक है।
विश्व में हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़े प्रमुख मुद्दों तथा विकास एवं स्थिरता पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, जिला आयुर्वेद विभाग, राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, जिला कारागृह, झुंझुनूं, तालुका विधिक सेवा समिति, खेतड़ी, चिड़ावा, पिलानी, नवलगढ़, उदयपुरवाटी व न्यायालय क्षेत्र बुहाना के सहयोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जनसंख्या विस्फोट के दुष्प्रभावों के बारे में लोगो को जागरूक करना तथा बाल विवाह रोकथाम, पोक्सो एक्ट, नारी सुरक्षा, विधवा महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin