[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बरसात से जल संरचनाओं में आया पानी, सार्थक हुए निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बरसात से जल संरचनाओं में आया पानी, सार्थक हुए निर्माण

बरसात से जल संरचनाओं में आया पानी, सार्थक हुए निर्माण

चूरू : मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और दूसरी विभिन्न योजनाओं में बनी जल संरचनाएं बरसात के दौरान पानी से लबालब नजर आने लगी हैं। इससे इन जल संरचनाओं की सार्थकर्ता साबित हो रही है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनलाल खटनावलिया ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यों के निरीक्षण के दौरान यह महसूस किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सेहला, रतनसरा, जान्दवा में जगवाना जोहड़ में पक्का जोहड़ निर्माण सेहला, सुरजाणा जोहड़ में पक्का जोहड़ निर्माण कार्य व पौधारोपण कार्य रतनसरा, करणीसिंह मेघसिंह के खेत में टांका निर्माण, तेजाणा जोहड़ में पक्का जोहड़ निर्माण रतनसरा, बिरसणा जोहड़ में सार्व. कुण्ड निर्माण रतनसरा, सार्व. कुण्ड निर्माण जान्दवा, चोखाराम मालाराम के खेत में फार्म पॉण्ड निर्माण जान्दवा आदि कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सभी वाटर बॉडी में वर्षा के पानी की आवक हुई है। ग्राम पंचायत रतनसरा के सरपंच विक्रमपाल थालोड़ व ग्राम पंचायत जान्दवा के गिरधारीलाल खीचड़ को कृषकों से 10 प्रतिशत हिस्सा राशि जमा करवाने हेतु कृषकों को समझाइस के निर्देश दिये तथा कहा कि यदि संबंधित कृषक हिस्सा राशि जमा नहीं करवाएंगे तो उनका नाम वरीयता सूची से हटा दिया जायेगा तथा उनके स्थान पर नये कृषकों का चयन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मानसून सत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने का आह्वान किया। निरीक्षण में वाटरशेड के अधीक्षण अभियन्ता महेन्द्र सिंह सूरा, अधिशाषी अभियन्ता महेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता महेश अजाड़ीवाल, कनिष्ठ अभियन्ता सुशील तथा ग्राम पंचायत रतनसरा के सरपंच विक्रमपाल थालोड़ आदि साथ रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet