[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान : जिला प्रशासन व अन्ना फाउंडेशन के ‘सेल्फ’ कार्यक्रम का समापन समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान : जिला प्रशासन व अन्ना फाउंडेशन के ‘सेल्फ’ कार्यक्रम का समापन समारोह

विद्यार्थी अंग्रेजी से घबराएं नहीं: आईपीएस शुभम जैन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : अंग्रेजी भाषा से विद्यार्थी घबराएं नहीं, बल्कि उससे दोस्ती करें। जितना अध्ययन करेंगे और मेहनत करेंगे, उतना ही ये आसान बनती जाएगी। सिविल सर्विसेज के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें और मन में विश्वास रखें। यह उद्गार यूपीएससी 2022 बैच के आईपीएस एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश कैडर में प्रशिक्षणरत शुभम जैन ने दिए। वे सूचना केंद्र सभागार में ज़िला प्रशासन तथा अन्ना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

गौरतलब है कि ज़िला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के नवाचार कार्यक्रम समर इंग्लिश लैंग्वेज फेस्टिवल (सेल्फ) कार्यक्रम के समापन समारोह के तहत बुधवार को यह आयोजन हुआ। अन्ना फाउंडेशन के सचिव डॉ कमल मीणा ने बताया कि इस समारोह में सेल्फ कार्यक्रम के टॉपर्स बच्चों के साथ-साथ ज़िले के सरकारी विद्यालयों के कक्षा दस व बारह के टॉपर्स बच्चों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में करियर गाइडेंस सेमिनार के तहत आईपीएस शुभम् जैन तथा अन्ना फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिराम चौधरी द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की रणनीति पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन झुंझुनूं की तरफ़ से ज़िला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनोज ढाका, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनियाँ, ज़िला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने भाग लिया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समाचार पत्र के महत्व समेत विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान डॉ रजनी मोरवाल, डॉ नरेंद्र गोदारा, कमलेश मीणा, मुकेश, एडवोकेट अमित, सोनम गोस्वामी, प्रकाश वर्मा, ममता, कोमल गोस्वामी के अलावा विभिन्न विद्यालयों से सैंकड़ों विद्यार्थियों के साथ अध्यापक तथा परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62