[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व.डॉ.जे.सी.जैन का 90 वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्व.डॉ.जे.सी.जैन का 90 वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

स्व.डॉ.जे.सी.जैन का 90 वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : लॉयन्स क्लब झुंझुनूं के पूर्व संरक्षक एवं लगातार 15 वर्षों तक क्लब अध्यक्ष रहे स्व. एमजेएफ लॉयन डॉ.जे.सी.जैन का 90 वां जन्मदिन बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम बगड़ रोड स्थित पंसारी लॉयन्स हॉस्पिटल में स्व.डॉ.जे.सी.जैन की प्रतिमा पर पुष्पांजली कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। क्लब सरंक्षक एमजेएफ लॉयन एस.एन.शर्मा ने स्व.डॉ.जे.सी.जैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बताते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी से परिपूर्ण एवं सेवा से ओत प्रोत रहा।

सेवा कार्यों की श्रृंखला में श्री गोपाल गौशाला में संयोजक एवं प्रायोजक शिवकुमार जांगिड़ के सौजन्य से गौ माता को गुड़, तिल, मेथी, अजवाइन से निर्मित श्री गऊ लड्डू सवामणि अर्पित की गयी।

लायंस भवन चूरू रोड पर डॉ जेसी जैन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अध्यक्ष व लायन साथियों द्वारा श्रद्धांजलि के पश्चात लायंस भवन प्रांगण में ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन संयोजक लायन सुरेश कुमार मोदी के संयोजन में किया गया। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम मंडावा मोढ पर संयोजक लायन शिवकुमार जांगिड़ के संयोजन में किया गया। प्रातः 10:30 बजे लायन डॉ देवेन्द्र शेखावत के आर्थिक सहयोग से अन्नपूर्णा रसोई नगर परिषद झुंझुनूं में 50 प्रभुजनों को निशुल्क भोजन करवाया गया।

इस अवसर पर क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, अध्यक्ष लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, क्लब सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, शिवकुमार जांगिड़, शकुंतला पुरोहित, राम प्रताप कुमावत, महीपाल सिंह, सुरेश मोदी, एमजेएफ नरेंद्र व्यास, परमेश्वर हलवाई, अशोक सोनी, विनीता शर्मा, एमजेएफ लायन डॉक्टर देवेंद्र शेखावत, डाक्टर एनएस नरुका, डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत, एमजेएफ लॉयन डॉ.डी.एन.तुलस्यान एवं ओमप्रकाश जांगिड़ सहित अन्य जन ने उपस्थित होकर सेवा कार्यों में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62