[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमृता देवी प्रकृति संरक्षण अभियान:सनराईज योगा क्लब ने अनाज मंडी में लगाए 100 पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अमृता देवी प्रकृति संरक्षण अभियान:सनराईज योगा क्लब ने अनाज मंडी में लगाए 100 पौधे

अमृता देवी प्रकृति संरक्षण अभियान:सनराईज योगा क्लब ने अनाज मंडी में लगाए 100 पौधे

चिड़ावा : सनराईज योगा क्लब चिड़ावा ने प्रकृति संरक्षण अभियान के तहत इस वर्ष 100 पेड़ लगाने के संकल्प को अनाज मंडी में पेड़ लगा कर सफलतापूर्वक पूरा किया। सनराईज योगा क्लब के पौधारोपण के इस अभियान में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट चिड़ावा, श्रीहरि नाम प्रभात फेरी चिड़ावा और स्थानीय व्यापारियों की भी भागीदारी रही।

वार्षिक पौधारोपण अभियान

सनराईज योग क्लब के अध्यक्ष डॉ. अवतार कृष्ण शर्मा ने बताया कि क्लब पौधारोपण का वार्षिक अभियान चला रहा है और इस वर्ष 100 पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया गया था जो क्लब सदस्यों और भाग लेने वाले संगठनों के सहयोग से पूरा किया गया। सभी ने इसको लेकर पूर्व तैयारी की थी। सबको तय लक्ष्य के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास

सनराईज योगा क्लब, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, श्री हरिनाम प्रभात फेरी आदि के पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के सामूहिक प्रयास के लिए सभी सदस्यों और भाग लेने वाले संगठनों के प्रति सनराइज योगा क्लब के अध्यक्ष डॉ. अवतार कृष्ण शर्मा ने आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे भी इसी तरह प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में सुनील मालानी, आनंद केजरीवाल, विजेंद्र सैनी, संजय मालानी, राकेश शर्मा, प्रदीप जसरापुरिया, विनोद नेहरा, मुकेश पंसारी, अजय अग्रवाल, कमलेश सैनी, रजनीकांत मिश्रा, रतन वीर धनखड़, प्रो. परसराम, सुशील शर्मा, सुरेश मालानी, देवानंद चौधरी, रामचंद्र शर्मा, प्रकाश मालानी और मूलचंद नरहड़िया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles