[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड 5 में उपचुनाव:सोलंकी मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, 12 बजे तक करीब 350 वोट डले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड 5 में उपचुनाव:सोलंकी मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, 12 बजे तक करीब 350 वोट डले

चिड़ावा के वार्ड 5 में उपचुनाव:सोलंकी मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, 12 बजे तक करीब 350 वोट डले

चिड़ावा : नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 5 में उपचुनाव हो रहा हैं। इसके लिए आज सोलंकी मंदिर में मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। जहां दस बजे तक करीब 150 वोट पोल हुए। वहीं 12 बजे तक 350 वोट पोल हुए।

हालांकि, पोलिंग बूथ पर लंबी लाइन तो नहीं लग रही, लेकिन मतदान करने के लिए लोगों का आना जारी है। इधर, मतदान केंद्र पर पुलिस जाब्ता तैनात है। वहीं पहचान पत्र देखने के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। बुजुर्ग वोटरों को व्हील चेयर पर ला कर मतदान करवाया जा रहा है।

बुजुर्ग वोटरों को व्हील चेयर पर ला कर मतदान करवाया जा रहा है।
बुजुर्ग वोटरों को व्हील चेयर पर ला कर मतदान करवाया जा रहा है।

प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को ऑटो, मोटरसाइकिल, गाड़ियों में मतदान केंद्र तक लाया जा रहा है। निर्वाचन शाखा प्रभारी सुरेंद्र कुमार और प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet