बिना पेमेंट किए मोबाइल लेकर फरार हो गया था:दुकानदार ने करवाई एफआईआर, दूसरे दिन वापस आया तो पकड़ा गया
बिना पेमेंट किए मोबाइल लेकर फरार हो गया था:दुकानदार ने करवाई एफआईआर, दूसरे दिन वापस आया तो पकड़ा गया
झुंझुनूं : झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक रविवार को झुंझुनूं शहर में तीन नंबर रोड़ स्थित एक मोबाइल की दुकान से चार मोबाइल लेकर फरार हो गया था।
सोमवार को वापस मोबाइल लौटाने आया था, लेकिन दुकानदार ने युवक को पकड़कर बैठा लिया। इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई।
मोबाइल दुकान के संचालक सदाम ने बताया- उसकी तीन नंबर रोड़ पर मोबाइल की दुकान है। रविवार को एक युवक दुकान पर मोबाइल लेने आया था। चार मोबाइल खरीदे थे। दुकान पर भीड़ थी, युवक ने ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर दुकान से चला गया। पेमेंट देखा तो पैसे नहींं आए थे।
इसके बाद कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दी। सोमवार को युवक वापस मोबाइल लौटने आया था, उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। युवक हरियाणा का बताया जा रहा है। युवक से एक हरियाणा नंबर की कार भी जब्त की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067402


