वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का श्रेष्ठ माध्यम है : डॉ बेनीवाल
होम्योपैथिक औषधालय/आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया
सांखू फोर्ट : सरपंच प्रतिनिधि प्रेमसिंह उदावत एवं बीडीसी प्रतिनिधि सुनीलसिंह राठौड़ के आतिथ्य,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नवीन बेनीवाल के सानिध्य में छायादार पेड़ रोपित कर सार संभाल की जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया।
इस मौके पर हवलदार हरदयाल जाखड़, शीशराम खीचड़, हीराराम महला, मिस्त्री कैलाश गुर्जर, सरदाराराम प्रजापत, सुनील मेट्रो, मनीष शर्मा, प्रवीण दीक्षीत, विजेन्द्र सुरा, सुरेन्द्र भामी मेघवाल, मोहन मिस्त्री, नरेन्द्र कुमार आदि ने भागीदारी निभाई।
डॉ बेनीवाल ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण का महत्व बतलाते हुए वृक्षों को सबसे बड़ा प्राणवायु प्रदाता बताया तथा उत्तम स्वास्थ्य के लिए गृह वाटिका (किचन गार्डन) प्रत्येक घर में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जनप्रतिनिधि उदावत एवं राठौड़ ने ग्राम पंचायत प्रशासन का पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050079


