[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं बस डिपो में निर्माणाधीन दीवार गिरी, दो मजदूर दबे:घायलों को बीडीके अस्पताल में करवाया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं बस डिपो में निर्माणाधीन दीवार गिरी, दो मजदूर दबे:घायलों को बीडीके अस्पताल में करवाया भर्ती

झुंझुनूं बस डिपो में निर्माणाधीन दीवार गिरी, दो मजदूर दबे:घायलों को बीडीके अस्पताल में करवाया भर्ती

झुंझुनूं : झुंझुनूं के बस डिपो परिसर में निर्माणाधीन दीवार गिर गई। वहां काम कर रहे लोग मिट्टी में दब गए। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही नीचे दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया और बीडीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। हालांकि दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार झुंझुनूं के बस डिपो में निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान एक नम्बर रोड की तरफ डिपो की चारदीवारी बनाई जा रही थी। दीवार बनी हुई थी। पानी की टंकी बनाने के लिए दीवार के पास में ही गड्ढा खोदा गया था। यह गड्ढा 10 फीट गहरा और 10 चौड़ा खोदा गया था। इस गड्ढे में पानी की टंकी के लिए चिनाई का काम कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से दीवार धंस गई और टूट कर टंकी का कम रहे लोगों पर गिर गई।

इस दौरान काम कर रहे चिड़ावा निवासी अशोक (52) कुमार पुत्र मगगाराम नायक और चिड़ावा निवासी राहुल (32) पुत्र वेद प्रकाश नायक गड्ढे में काम कर रहे थे। दीवार गिरने से दोनों नीचे दब गए।

डिपो में काफी लोगों की भीड़ थी। मौके पर मौजूद लोगों ने और साथी मजदूरों ने निकालने के प्रयास किए। मिट्टी खोद कर 15 मिनट के प्रयास के बाद दोनों लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों मजदूरों को तुरंत ही बीडीके अस्पताल लेकर पहुंंचे। नीचे मिट्टी होने के कारण ज्यादा चोटें नहीं आई। दोनों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ठेकेदार ने बिना सुरक्षा मानकों के खुदाई का कार्य किया और टंकी निर्माण का काम भी शुरू कर दिया। जिससे दीवार ढह गई।

घायल अशोक कुमार ने बताया कि वे हम दोनों चिनाई का काम कर रहे थे। काम के दौरान मिट्टी धंस गई और दीवार ऊपर गिर गई। ज्यादा चोट नहीं लगी। दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles