पटवारी को सेवा से बर्खास्त किया:भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने दी सजा, कलेक्टर ने दिए आदेश
पटवारी को सेवा से बर्खास्त किया:भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने दी सजा, कलेक्टर ने दिए आदेश
बीकानेर : भ्रष्टाचार में लिप्त एक पटवारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला चल रहा था, जिसमें सजा होने के बाद प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है।
जिला कलक्टर(भू-अभिलेख) नम्रता वृष्णि ने नाथूसर पटवार मंडल के निलंबित पटवारी नवरतन शर्मा को राजकीय सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सेशन न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बीकानेर की ओर से नाथूसर पटवार मंडल के पटवारी के विरुद्ध दोष सिद्ध होने तथा न्यायालय द्वारा दंडित किए जाने पर राजकीय सेवा से पद से बर्खास्त किया गया है। जिला कलक्टर(भू-अभिलेख) नम्रता वृष्णि ने नवरतन शर्मा के विरुद्ध दोष सिद्ध होने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19 तथा राज्य सरकार के परिपत्र के अनुसरण में उनको 26 जून 2024 से राजकीय सेवा से पदच्युत किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051410


