जुलाई माह में इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी रात्रि चौपाल
जुलाई माह में इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी रात्रि चौपाल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : आम लोगों की प्रशासन से जुडी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग, उनके लाभ स्थानीय निवासियों तक पहुंचाने और प्रशासनिक समस्याओं को मौके पर हल करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर जुलाई माह में रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल 12 जुलाई को पिलानी की तिगियास में, 19 को मंडावा की भीमसर में तथा 26 को बुहाना में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039800


