अवैध देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने गश्त के दौरान गुसाइसर में की कार्रवाई, नेटवर्क के बारे में पूछताछ
अवैध देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने गश्त के दौरान गुसाइसर में की कार्रवाई, नेटवर्क के बारे में पूछताछ
चूरू : चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने एक देसी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध देसी कट्टे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
रतनगढ़ थाना के एएसआई गिरधारीसिंह ने बताया- मंगलवार को मय जाब्ता गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वह गांव गुसाइसर पहुंचे तब वहां गांव का संजय जाट अवैध देसी कट्टे के साथ मिला, जिस पर पुलिस ने उससे लाइसेंस संबंधित जानकारी ली। तब उसके पास कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टे को जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से देसी कट्टे की खरीद संबंधित जानकारी के लिए पूछताछ में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129046


