[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व : सहारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व : सहारण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत नेचर पार्क में विधायक हरलाल सहारण ने किया पौधरोपण

चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विधायक हरलाल सहारण ने नेचर पार्क में पौधरोपण किया।

इस मौके पर सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 111 वें संस्करण में देशवासियों से एक पौधा माँ के नाम लगाने की अपील की थी, जिस पर चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रविवार को चूरू में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसी के तहत पूरे देश के साथ साथ चूरू में भी इस नवाचार को करने में लोग उत्साह दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम पर्यावरण के लिए अति उपयोगी है जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है।

सी पी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर सभी  लोग उत्साह  के साथ वृक्षारोपण कर रहे हैं । इस अवसर पर विधायक हरलाल  सारण के साथ उप वन संरक्षक सुरेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश शर्मा, रेंजर दीपचंद यादव, दयाल सिंह निर्वाण, सुशील स्वामी, प्रेम  शर्मा, डॉ कमल वशिष्ठ, ओमप्रकाश बैरवा, शंकर लाल सैनी, बालकिशन राजगढ़िया सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet