[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर थाने में युवती ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज:3 साल पहले आरोपी से हुई थी दोस्ती, फोटो और वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरदारशहर थाने में युवती ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज:3 साल पहले आरोपी से हुई थी दोस्ती, फोटो और वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

सरदारशहर थाने में युवती ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज:3 साल पहले आरोपी से हुई थी दोस्ती, फोटो और वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

सरदारशहर : सरदारशहर थाने में ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि करीब 3 साल पहले मेरी जानकारी हमारे नजदीकी गांव के एक व्यक्ति से हुई थी और हमारी आपस में फोन पर बातचीत होने लगी। जिसके बाद एक दूसरे के घर आना-जाना हो गया था। जिसके बाद व्यक्ति सरदारशहर स्थित अपने कमरे पर ले गया और मेरे साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में मेरे अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और मुझे ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही मुझे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। मैं बदनामी के डर से जो वह कहता रहा करती रही। करीब 2 महीने पहले मैने व्यक्ति से बात करना बंद कर दिया और उसके बुलाने पर उसके पास जाने से मना कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने मुझे बार-बार परेशान करना शुरू कर दिया और मुझे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दे रहा था। वहीं अब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet