[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में आमजन को दी नए कानूनों की जानकारी:सीएम भी जुड़े वीसी से, कहा – अब पुलिस ज्यादा जवाबदेहिता से करेगी काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में आमजन को दी नए कानूनों की जानकारी:सीएम भी जुड़े वीसी से, कहा – अब पुलिस ज्यादा जवाबदेहिता से करेगी काम

नीमकाथाना में आमजन को दी नए कानूनों की जानकारी:सीएम भी जुड़े वीसी से, कहा - अब पुलिस ज्यादा जवाबदेहिता से करेगी काम

नीमकाथाना : देश में एक जुलाई से लागू नए कानूनों को लेकर नीमकाथाना में तीन जगहों पर कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही जिले के विभिन्न पुलिस थानों में भी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से नए कानून की जानकारी दी।

कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी प्रवीण नायक नुनावत सहित जिले के पुलिसकर्मी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की ओर से प्रदेश भर में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ कर नए कानूनों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अब आमजन को तेजी से न्याय मिलेगा। पुलिस की जवाबदेहिता बढ़ेगी। कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

सीएम ने कहा कि राजस्थान सरकार नए कानूनों को लेकर एप बना रही है, उसमे सभी वीडियो रिकॉर्ड ओर स्टोर किया जाएगा। इस एप्लिकेशन के जरिये वीडियो क्लाउड पर अपलोड हो जाएगा। इसके बाद वेबसाइट पर एक्सेस कर सीसीटीएनएस पर देखा जा सकेगा।

एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि नए कानून को लेकर प्रत्येक पुलिस थाना, स्कूल, कॉलेज और संगठन के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इससे लोगों को नए कानून की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles