[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में निकिता ने जीता कांस्य:65 किलो भार वर्ग में लिया था हिस्सा, चीन के मकाऊ शहर में हो रहा टूर्नामेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में निकिता ने जीता कांस्य:65 किलो भार वर्ग में लिया था हिस्सा, चीन के मकाऊ शहर में हो रहा टूर्नामेंट

एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में निकिता ने जीता कांस्य:65 किलो भार वर्ग में लिया था हिस्सा, चीन के मकाऊ शहर में हो रहा टूर्नामेंट

चिड़ावा : 27 जून से 1 जुलाई मकाऊ में हो रही सीनियर एशियन सैम्बो प्रतियोगिता में चिड़ावा की निकिता चौधरी ने मेडल जीत कर न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे राजस्थान और भारत देश का नाम रोशन किया है। निकिता पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। निकिता ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया तथा साथ ही साथ मकाऊ की धरती पर निकिता चौधरी ने भारत का तिरंगा फहराया।

निकिता राजस्थान झुंझुनूं जिले के गोदा का बास, रघुवीरपुरा के छोटे से गांव से है । निकिता का परिवार हाल में चिड़ावा शहर के वार्ड नं 30 विकास नगर में रहता है । निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजेश कुमार गजराज, माता सुशीला देवी, भारतीय सैम्बो फेडरेशन से विनय जोशी और अमित अरोड़ा को दिया हैं।

परिजनों और क्षेत्र वासियों ने बधाई देते हुए कहा कि निकिता चौधरी जोश,जज्बे एवं जुनून से लबरेज,दृढ़ इरादों एवं बुलन्द हौसलों वाली लड़की है। आत्मविश्वास के साथ जीतना ही जिसका मुख्य लक्ष्य है। अपनी मेहनत और टेलेंट के दम पर उसने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्षेत्र में आने पर निकिता का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

सैम्बो क्या है?

सैम्बो एक मार्शल आर्ट है, जिसके बारे में कहा जाता था कि इसका प्रयोग कभी सोवियत राज्यों के विशेष बल करते थे। 1960 के दशक में सैम्बो को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर खेल का दर्जा दे दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet