[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय किसान सभा का प्रशिक्षण शिविर:किसानों को व्यापक रूप में एकजुट होकर करना होगा संघर्ष- राष्ट्रीय अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय किसान सभा का प्रशिक्षण शिविर:किसानों को व्यापक रूप में एकजुट होकर करना होगा संघर्ष- राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय किसान सभा का प्रशिक्षण शिविर:किसानों को व्यापक रूप में एकजुट होकर करना होगा संघर्ष- राष्ट्रीय अध्यक्ष

चिड़ावा : चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चौधरी कॉलोनी के सामुदायिक विकास भवन में चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई।

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले और किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष पेमाराम ने बतौर वक्ता शिरकत की। धवले ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा का इतिहास किसान हितों की लड़ाई लड़ने का रहा है। धवले ने कहा कि वर्तमान में जिस तरीके की चुनौतियां किसानों के सामने आई हुई है। उससे निपटने के लिए किसानों को व्यापक रूप में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

प्रदेशाध्यक्ष पेमाराम ने कहा कि किसान शेखावाटी में पेयजल को तरस रहा है। खेत प्यासे हैं, इसके लिए एकजुट होकर किसानों को नहर लाने की लड़ाई में मजबूती से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे साथी पिछले लंबे समय से धरना प्रदर्शन दे रहे है। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इसे बड़े आन्दोलन के रूप में कामयाब करना हमारी जिम्मेदारी है।

छगनलाल चौधरी, मंगलसिंह यादव, गुरुचरण सिंह, कमला चौधरी, सागर खाचरिया आदि में भी विचार व्यक्त किए। किसान सभा के राज्य महामंत्री छगन लाल चौधरी ने भी नहर को किसानों का वाजिब हक बताते हुए नहर आंदोलन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत समिति अध्यक्ष संजय पूनियां ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल महला, जिला महामंत्री मदनसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल बराला, माकपा सचिव सुमेर बुडानिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मोड, नौजवान सभा जिलाध्यक्ष राजेश बिजारणिया, किसान सभा तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चाहर, एसएफआई जिलाध्यक्ष अनीश धायल, धन्नाराम सैनी, शिवनाथ महला, किसान सभा जिला संयुक्त अरविंद गढ़वाल, नौजवान सभा जिला महासचिव बिलाल कुरैशी, एसएफआई जिला महासचिव आशीष पचार, सुनीता खेदड़, अंजू कसेरु, हेमलता शर्मा, नौजवान सभा के महिपाल पूनिया, शाबिर भाटी, किसान सभा के लीलाधर यादव, अमरचंद कुल्हरी, इंद्राज, मुनेश, महावीर खरबास, नत्थू सैनी, नत्थू खरबास, सुनील नूनियां, महेश कुमार, शोयब, अमित, उपेंद्र आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet