[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी : आज से शुरू होगा बिट्स पिलानी कल्चरल फेस्ट ओएसिस 2022:3 म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ एक कॉमेडी शो का होगा आयोजन, देशभर के स्टूडेंट्स होंगे शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलमनोरंजनराजस्थानराज्य

पिलानी : आज से शुरू होगा बिट्स पिलानी कल्चरल फेस्ट ओएसिस 2022:3 म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ एक कॉमेडी शो का होगा आयोजन, देशभर के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

आज से शुरू होगा बिट्स पिलानी कल्चरल फेस्ट ओएसिस 2022:3 म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ एक कॉमेडी शो का होगा आयोजन, देशभर के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पिलानी : बिट्स पिलानी परिसर में सांस्कृतिक महोत्सव ओएसिस 2022 के 50वें संस्करण का शुभारंभ आज शाम फिल्म शेरशाह के प्रोड्यूसर समीर बॉक्स वाला करेंगे।

बिट्स मीडिया इंचार्ज जीएस चौहान ने बताया कि 19 से 23 नवम्बर तक यह सांस्कृतिक महोत्सव मनाया जाएगा। उत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि फिल्म शेरशाह के निर्माता सबीर बॉक्सवाला होंगे। अगले 4 दिन तक चलने वाले ओएसिस के अंतर्गत नॉन स्टाप 96 घंटे की अवधि में 100 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ओएसिस 2022 के गोल्डन जुबली संस्करण की थीम “द डेमेस्ने ऑफ द लॉस्ट गोल्ड“ है। इस दौरान तीन बड़े संगीत कार्यक्रम और एक कॉमेडी शो का भी आयोजन होगा। जिसमें अमित त्रिवेदी, सीधे मौत-Seedhe Maut, सिवेन-Sevenn, गौरव कपूर, समय रैना और अन्य उल्लेखनीय नाम शामिल हैं जो अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां देंगे।

कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन

आयोजन को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए प्रोम नाइट, रॉकटेव्स, नियॉन पार्टी और अंहोलिका जैसी मुख्य इवेंट्स और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित संस्थाओं के स्टूडेंट्स पिलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं।

खास बात यह है कि इस आयोजन की कमान पूरी तरह से यहां के स्टूडेंट्स के ही हाथ में होती है, संस्था प्रबंधन का इसमें किसी तरह का दखल नहीं होता। बीते 50 वर्षों से यह स्टूडेंट्स का देश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित आयोजन बना हुआ है। कोरोना के बाद इस बार स्टूडेंट्स ओएसिस का 50वां संस्करण पहले के वर्षों की भांति ही धूम-धाम से आयोजित कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin