एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाजपा ने लगाया पौधा
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाजपा ने लगाया पौधा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व में ज़िले के सभी मंडलों पर रविवार को एक एक पौधा लगाया गया। इसी क्रम में झुझुनू नगर मण्डल में नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में बगड़ रोड़ स्थित मुनि आश्रम परिसर में भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य में एक पौधा लगाया गया। इस मौक़े पर राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, जिला संयोजक सोशियल मीडिया पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी ज़िला संयोजक सौरभ सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष इंद्राज सैनी, महेश जिनगर, नगर महामंत्री विजय शंकर जोशी, विजेंद्र हटवाल, मनोज कुंडलवाल, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, रवि लांबा, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, ग्रामीण मंडल से इन्द्राज सैनी, राजेन्द्र ठठेरा, लीलाधर पुरोहित, महेंद्र सोनी मणि विहार, एडवोकेट अनुपम शर्मा,जगदीश गोस्वामी, मनोज राजोरिया, जय प्रकाश चौधरी, बुधराम कुमावत, श्रीराम सैनी, सौरभ जोशी, संदीप गोयल, विनोद चौहान, मंजू चौहान, गायत्री पुजारी, देविका सैन, विनोद शेखावत, रूपा चनानिया, मधु मोरारका, रानी ठठेरा एवं कंचन कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।