[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब के नशे में व्यक्ति की हुई मौत:बदबू आने पर पड़ोसियों ने चाचा को दी सूचना, 15 दिन से मां गई हुई थी बेटी के पास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शराब के नशे में व्यक्ति की हुई मौत:बदबू आने पर पड़ोसियों ने चाचा को दी सूचना, 15 दिन से मां गई हुई थी बेटी के पास

शराब के नशे में व्यक्ति की हुई मौत:बदबू आने पर पड़ोसियों ने चाचा को दी सूचना, 15 दिन से मां गई हुई थी बेटी के पास

चिड़ावा : चिड़ावा की पुरानी तहसील रोड पर एक व्यक्ति की गर्मी में शराब के नशे में मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना गुरुवार शाम की है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार शर्मा (45) पुत्र बाबूलाल शर्मा आदतन शराबी था। 20 जून को रिश्ते में चाचा लगने वाले राजेश शर्मा को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि राजकुमार के घर से अजीब से बदबू आ रही है। जिस पर राजेश ने पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर घर के अंदर देखा तो राजकुमार मृत अवस्था में कमरे में तख्त पर पड़ा हुआ था और उसकी बॉडी से बदबू आ रही थी। कमरे में पंखा चालू था और दरवाजा भी खुला हुआ था।

राजकुमार के चाचा राकेश शर्मा ने रिपोर्ट दी कि कल शाम को सूचना मिलने पर घर जा कर देखा तो राजकुमार मृत पड़ा था। जिसकी मृत्यु गर्मी के कारण हुई है। राजकुमार घर पर अपनी माता किरण देवी के साथ रहता था। राजकुमार अविवाहित था। वही उसकी मां 15 दिन पहले ही अपने बेटी के ससुराल सीकर डॉक्टर को दिखाने के लिए गई हुई थी। मृतक का बड़ा भाई मनोज शर्मा अपनी पत्नी के साथ आसाम में रहता है। राजकुमार फिलहाल बेरोजगार था।

सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि राजकुमार की बॉडी को देखकर यही लग रहा है कि उसकी गर्मी में शराब के नशे में मौत हुई है। शव का आज पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62