[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहली बार महिलाएं करवाएंगी योग अभ्यास बालिकाएं लगाएंगी योग आसनों की प्रदर्शनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पहली बार महिलाएं करवाएंगी योग अभ्यास बालिकाएं लगाएंगी योग आसनों की प्रदर्शनी

कारी की सुनीता योग से सिखा रही जीने की कला

झुंझुनूं : दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस श्ुक्रवार को मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सुबह 7 बजे शुरू होगा। पहली बार चार महिला प्रशिक्षकों के नेतृत्व में करीब एक हजार योग साधक एक साथ योगाभ्यास करेंगे। बालिकाओं द्वारा योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस बार की थीम योग स्वयं और समाज के लिए तय की गई है। जिला नोडल अधिकारी व आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जिलेभर के 350 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास करवाया जाएगा।

योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी गीता नूनिया, रामकुमारी कॉलेज मुकुंदगढ़ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नताशा रेवाड़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर खाजपुर की योग प्रशिक्षक नीलम व जेजेटी की छात्रा टीना कंवर योगाभ्यास करवाएंगी। इनके अलावा कुछ ब्लॉक स्तरीय समारोह में भी महिला प्रशिक्षकों द्वारा ही लोगों को योगाभ्यास करवाया जाएगा। समारोह के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।

बुगाला | कारी गांव की सुनीता योग के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला सीखा रही हैं। जयपुर में रह रहीं सुनीता सैनी अपने पति संदीप के साथ मोबाइल के जरिए रोजाना सुबह 6 बजे से 7 बजे तक, एक घंटे विभिन्न प्रकार के योग, आसन, प्राणायाम के साथ ही संगीत पर नृत्य योग भी करवाती हैं। नियमित व्यायाम व योग विभिन्न रोगों से बचने का उपाय है। सुनीता द्वारा करवाए जा रहे योगाभ्यास से मोटापा कम हो जाता है।

सुनीता का कहना है कि योग के जरिए मन-मस्तिष्क से नकारात्मक विचारों को दूर किया जा सकता है और इंद्रियों को भी शांति व सुकून मिलता है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि मुख्य मंच के अलावा छह मंच अलग से तैयार किए गए हैं जहां बालिकाओं द्वारा वीर भ्रदासन, गोमुखासन, वृक्षासन, वक्रासन, शशांकासन व उष्ट्रासन योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं पर सेल्फी पोइंट बनाए गए हैं । आयुर्वेद विभाग की ओर से आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के लिए जागरूक किया जाएगा।

जिले में 13 स्थानों पर दिया प्रशिक्षण : जिले में 13 स्थानों पर जिला व ब्लॉक स्तर पर 5 जून से योगाभ्यास शिविर लगाकर योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिला मॉनिटरिंग प्रभारी डॉ. नीतेश सैनी ने बताया कि झुंझुनूं में नेहरू पार्क व लावरेश्वर महादेव मंदिर, मलसीसर में प्रजापति समाज संस्था, नवलगढ़ में सूर्यमंडल खेल मैदान व डाबड़ी बलौदा के सार्वजनिक पार्क, खेतड़ी में पोलो ग्राउंड, उदयपुरवाटी में पांच बत्ती खेल मैदान, चिड़ावा में डालमिया खेल मैदान, मंडावा में गणेश मंदिर पार्क, सूरजगढ़ में सार्वजनिक पार्क, बुहाना में रामसर खेल मैदान, सिंघाना में पंचायत भवन के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा पिलानी में पंचवटी के पास स्थित शिव मूर्ति पार्क में प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। जिलास्तरीय कार्यक्रम शहर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के मुख्य आतिथ्य में होगा।

आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व आमजन के साथ खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी योग प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह बीडीके अस्पताल में चिकित्साकर्मी व डॉक्टर योग दिवस पर योग करेंगे। पीएमओ डॉ. संदीप पचार ने बताया कि अस्पताल परिसर में योग कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22