[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरारका कॉलेज में नए विषयों की मांग, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोरारका कॉलेज में नए विषयों की मांग, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देने आए विद्यार्थी

झुंझुनूं : राधेश्याम आर मोरारका पीजी कॉलेज में नए विषय खुलवाने के लिए विद्यार्थियों ने गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन सौंपा। छात्र अमित शेखावत ने बताया कि मोरारका कॉलेज जिला को नोडल कॉलेज है, लेकिन कॉलेज खुलने के बाद से अब तक यहां कला संकाय में एक भी नया विषय स्वीकृत नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में कॉलेज खुलने के समय पांच विषय हिन्दी साहित, अंग्रेजी साहित, इतिहास, राजनीति विज्ञान व भूगोल विषय की स्वीकृति दी गई थी। आज भी वे ही संचालित हैं। जबकि राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के जरिए जिले में संचालित अन्य कॉलेजों में सात-सात विषय की स्वीकृति दी गई है। मोहम्मद साहिल ने बताया कि जिले का सबसे बड़ा सरकारी कॉलेज होने के बावजूद यहां विद्यार्थियों की पसंद के विषय अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, उर्दू विषय नहीं है। बीकॉम के बाद कई विद्यार्थी एमकॉम करने के लिए निजी कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक, उपेंद्र सिंह, निखिल, हेमंत, प्रियांशु, राविन, भूपेश, नितिन, संदीप मीणा, निखिल, शोएब खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22