[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रेनेडियर्स की 21वीं बटालियन के स्नेहमिलन में सैनिक परिवारों की समस्याओं पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रेनेडियर्स की 21वीं बटालियन के स्नेहमिलन में सैनिक परिवारों की समस्याओं पर की चर्चा

हमारे जवानों ने जान की परवाह किए बिना दिखाई बहादुरी: कर्नल गिरीश वीएसएम

झुंझुनूं : झुंझुनूं ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट की 21 वीं बटालियन का गुरुवार को स्नेह मिलन समारोह हुआ। विशिष्ट सेवा मेडल विजेता कर्नल गिरीश कुमार गुजाला ने कहा कि देश की रक्षा में 21 ग्रेनेडियर रेजीमेंट का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी दुश्मन ने दुस्साहस किया है। हमारे जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी से उसका डटकर मुकाबला किया है।

उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिला जांबांजों का जिला है। देश रक्षा में हमारे साथ यहां के कई जवान लड़ चुके हैं। विशिष्ट सेवा मेडल विजेता कर्नल विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि देश रक्षा की बात चलती है तो 21 ग्रेनेडियर के जवानों की बहादुरी के किस्से आ जाते हैं। उन्होंने सैनिक परिवारों की सार संभाल करने और समाज सेवा के जज्बे को बरकरार रखने को कहा। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी सहयोग व स्नेह की भावना और बढ़ती है। पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों की समस्या पर चर्चा की। अग्निवीर के बारे में भी चर्चा की गई। कैप्टन टीपू सुल्तान ने आभार जताया।

हवलदार जंगशेर खान गिडानिया ने स्वागत किया। इस अवसर पर कैप्टन जसवंत साहब, कैप्टन अहसान अली, सूबेदार मुजीब, रफीक, कप्तान नियाज मोहम्मद, कप्तान पूरणमल, कप्तान ब्रह्मानंद, सूबेदार मेजर उमेद सिंह, सूबेदार लड्डू सिंह, कप्तान यासीन खान, सूबेदार अब्बास खान, सूबेदार शिवपाल सिंह, सूबेदार नारायण सिंह, रफीक खान, इरशाद अहमद, विजय कुमार, अनुज सिंह शेखावत, जमील पठान, कैप्टन आमीन अली, कैप्टन हाकम अली, ईश्वर सिंह, लियाकत अली, जहीर खान, कप्तान इलियास खान, सूबेदार यूनुस खान, सूबेदार सुभाष सिंह, नायब सूबेदार इशाक खान, कैलाश सूरा समेत जिलेभर के पूर्व सैनिक शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22