[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविदा महिला नर्सिंगकर्मी के साथ रेप:आरोपी को पकड़ने की मांग, नर्सेज यूनियन ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संविदा महिला नर्सिंगकर्मी के साथ रेप:आरोपी को पकड़ने की मांग, नर्सेज यूनियन ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

संविदा महिला नर्सिंगकर्मी के साथ रेप:आरोपी को पकड़ने की मांग, नर्सेज यूनियन ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के बड़ाबर गांव की पीएचसी में एक एएनएम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह बडाबर पीएचसी केन्द्र पर संविदा एएनएम पद पर कार्यरत है। गांव का एक लड़का उसको कॉल करता था। जिसके बारे में उसने अपने पति को भी बताया था।

बुधवार की रात लड़के ने फिर कॉल किया तो उसने ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। इसके बाद वह रात को आया और उसके क्वार्टर को आगे से लॉक कर दिया। इसके बाद लड़का पिछला दरवाजा दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसा और उसे घसीटकर जबरदस्ती की। उसका फोन दूर फेंक दिया। फिर उसने मुंह व नाक को दबाया और छूटने की कोशिश की, लेकिन दम घुटने तक नहीं छोड़ा। उसके बाद उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान वहशी दुष्कर्मी ने पीड़िता को कई जगह काट भी लिया। पीड़िता ने बताया कि वह करीब दो घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थोड़ा होश में आने पर पीड़िता को धमकियां देते हुए उसने गले की चैन और पर्स से 10 हजार रुपए ले गया।

गुरुवार को सुजानगढ़ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है। इस बीच राजस्थान नर्सेज यूनियन ने आरोपी नहीं पकड़े जाने पर शुक्रवार को दो घंटे के कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। यूनियन के जिलाध्यक्ष बजरंगलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में सदर थाने में जुटे नर्सिंगकर्मियों ने एसआई कमलेश कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि शुक्रवार को घटना के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहीं आरोपी नहीं पकड़ा गया तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान महेश ओझा, विजय कस्वां, रणजीत डाबरिया, विकास ढाका, उर्मिला, मनोज चिरानिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22