[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की महिला की सऊदी अरब में मौत:हीट स्ट्रोक बताय जा रहा कारण; पति के साथ हज पर गई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की महिला की सऊदी अरब में मौत:हीट स्ट्रोक बताय जा रहा कारण; पति के साथ हज पर गई थी

झुंझुनूं की महिला की सऊदी अरब में मौत:हीट स्ट्रोक बताय जा रहा कारण; पति के साथ हज पर गई थी

झुंझुनूं : सऊदी अरब में हज पर गई झुंझुनूं की एक महिला की मौत हो गई। झुंझुनूं के मलसीसर उपखण्ड़ के जाबासर गांव की रहने वाली शहनाज बानो (63) पति मोहम्मद यूनुस के साथ 22 मई को झुंझुनूं से सऊदी अरब गई थी।

शुरुआती जानकारी में महिला की मौत की वजह हीट स्ट्रोक माना जा रहा है। शहनाज बानो के बेटे इमरान खान ने बताया- मेरी माताजी की मौत 16 जून को हो गई थी। हमें 17 जून को जानकारी मिली। शव को वहीं दफ्न किया जाएगा।

राज्य हज कमेटी के सदस्य रियाज फारूकी ने बताया- इस साल से झुंझुनूं से 72 लोग हज पर गए थे। इनमें 35 महिलाएं और 37 पुरुष थे। शहनाज अपने पति के साथ हज पर गई थी। मक्का से 12 किलोमीटर दूर मीना शहर में अचानक शहनाज की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। गर्मी से मौत होने की जानकारी मिली है।

इस बार गर्मी के कारण सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हाजियों की मौत हुई है। ज्यादातर मौतें गर्मी की वजह से बीमार पड़ने के चलते हुई हैं। इनमें भारत से गए हाजी भी शामिल हैं।

Related Articles