दुकान के ताले तोड़ रहा था चोर, लोगों ने पकड़ा:फोटो स्टूडियो का एक ताला तोड़ा, पुलिस के हवाले किया
दुकान के ताले तोड़ रहा था चोर, लोगों ने पकड़ा:फोटो स्टूडियो का एक ताला तोड़ा, पुलिस के हवाले किया
सीकर : दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। चोर ने दुकान का एक ताला भी तोड़ दिया था। इस दौरान पास से गुजर रहे लोगों ने चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना आज सुबह 6 बजे की सीकर के कल्याण सर्किल की है।
जानकारी अनुसार सीकर के कल्याण सर्किल के लिए पास स्थित सिहोटिया पेट्रोल पंप के पास लक्की फोटो स्टूडियो की दुकान में चोर ने ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। चोर ने दुकान का एक ताला भी तोड़ दिया। इस दौरान पास से गुजर रहे एक शख्स ने चोर को ताला तोड़ते हुए देखा तो उसने चोर को पकड़ लिया और आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया। दुकानदारों ने बताया कि चोर शराब के नशे में था और बहकी-बहकी बातें कर रहा था। पुलिस ने चोर को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की लेकिन वह मना करता रहा। आखिरकार कोतवाली पुलिस चोर को पकड़ कर अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038162


