[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा मित्रों को बहाल करने की मांग:कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी,बोले-जिला मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

युवा मित्रों को बहाल करने की मांग:कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी,बोले-जिला मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे

युवा मित्रों को बहाल करने की मांग:कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी,बोले-जिला मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे

सीकर : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद एक बार फिर युवा मित्रों को बहाल करने की मांग शुरू हो चुकी है। आज सीकर में युवा मित्रों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। जिनका कहना है कि जल्द से जल्द बहाल नहीं किया जाता तो वह जिला मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे।

युवा मित्र संघर्ष समिति की सीकर इकाई के जिलाध्यक्ष यतिश ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने सत्ता में आते ही 25 दिसंबर को प्रदेश के5 हजार युवा मित्रों को हटा दिया गया। फिर हमने जयपुर में 72 दिनों तक धरना भी दिया। परेशान होकर युवा मित्र टंकी पर चढ़े। फिर मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने हमारे प्रतिनिधि मंडल से वार्ता। जिन्हें आश्वासन दिया गया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद आपको बहाल कर दिया जाएगा।

लेकिन अब आचार संहिता हट चुकी है। लेकिन इसके बाद भी हमें बहाल नहीं किया। ऐसे में आज सीकर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी को सीएम भजनलाल शर्मा। यदि हमारी मांगें नहीं मानी जाती है। तो हम हर जिला मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62