[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय विभाग में महिलाओं का मटका फोड़ प्रदर्शन:लोग बोले- पानी के लिए दर-दर भटक रहें हैं, सुविधा नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जलदाय विभाग में महिलाओं का मटका फोड़ प्रदर्शन:लोग बोले- पानी के लिए दर-दर भटक रहें हैं, सुविधा नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे

जलदाय विभाग में महिलाओं का मटका फोड़ प्रदर्शन:लोग बोले- पानी के लिए दर-दर भटक रहें हैं, सुविधा नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे

सीकर : सीकर के लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। पीने के पानी के लिए लोग महंगे दामों पर पानी की टैंकर डलवाने को मजबूर हैं। पानी सप्लाई की समस्या को लेकर लोगों ने जलदाय विभाग में मटका फोड़ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

वार्ड नंबर 34 व आयशा कॉलोनी के स्थानीय लोगों का कहना है कि जलदाय विभाग की लापरवाही और उदासीनता के चलते पिछले 4 महीने से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। घरों में 5 मिनट भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही। इस समस्या के बारे में काफी बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक इसकी और किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज जलदाय विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी की समस्या का जल्द समाधान करने का मांग-पत्र सौंपा है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड नंबर 34 देव गैस गोदाम व आयशा कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62