[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:सदस्यों ने उठाए बिजली-पानी से जुड़े मुद्दे, बीडीओ ने दी पौधारोपण अभियान की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:सदस्यों ने उठाए बिजली-पानी से जुड़े मुद्दे, बीडीओ ने दी पौधारोपण अभियान की जानकारी

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:सदस्यों ने उठाए बिजली-पानी से जुड़े मुद्दे, बीडीओ ने दी पौधारोपण अभियान की जानकारी

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान बिरमा संदीप रायला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका ने पंचायत समिति क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की जानकारी दी।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य समस्याओं को उठाया। इसके बाद बीडीओ ने मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना और मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना का प्लान अनुमोदन के लिए रखा। जिसे पारित कर दिया गया।

बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी दयानन्द रूयल ने कहा कि इस बार मानसून में पूरे प्रदेश में सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक शामिल होना है।

साधारण सभा की बैठक में जिला परिषद सदस्य सुनीता धत्तरवाल, पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार, शीशराम तानानियां, मिश्रो देवी, सज्जना देवी, धनपति देवी, राजेन्द्र नेहरा, राजकुमार, सुनील कुमार, सुशीला, सुभाष चन्द्र योगी, तथा संरपच सुमन देवी (बेरी), मंजु (देवरोड), बच्चन सिहं (लीखवा), राजीव (बनगोठडी कलां), नरेन्द्र कुमार (घुमनसर कलां), अनूप देवी (झेरली), दलीप स्वामी (दूधवा), रामेश्वर सिहं (घण्डावा), विनोद कुमार (भगीना), राजपाल (धींधवा बिचला), विनोद कुमार (काजी), संतोष कंवर (खुडियां), राजेश कस्वां (दोबड़ा), सुमित्रा देवी (बदनगढ़), शारदा (बजावा) सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77