[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शोक सभा में चाचा को भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला:सिर और छाती पर किए वार, प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शोक सभा में चाचा को भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला:सिर और छाती पर किए वार, प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर था विवाद

शोक सभा में चाचा को भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला:सिर और छाती पर किए वार, प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर था विवाद

नवलगढ : बड़े भाई की मौत के बाद शोक सभा में बैठे छोटे भाई की भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। भतीजे और चाचा के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे का पुराना विवाद था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चाचा ने दम तोड़ दिया। मामला मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के डूंडलोद गांव का है।

थानाधिकारी महेंद्र यादव ने बताया- मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे गोकुलचंद तोलासरिया (72) की हत्या उसके ही भतीजे रामगोपाल ने कर दी। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।

गोकुलचंद तोलासरिया की भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
गोकुलचंद तोलासरिया की भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शोक सभा के बीच की मारपीट
मामले में मृतक के बेटे संजय गोयल ने बताया- उसके ताऊजी विश्वनाथ का देहांत 10 जून को हो गया था। उनकी शोक सभा की बैठक 11 जून को डूंडलोद गांव में पुरानी हवेली में चल रही थी। बैठक में चाचा भरत कुमार, ताऊजी नवलगढउमादत्त, उसके पिता गोकुलचंद तोलासरिया (72) और परिवार के अन्य सदस्य बैठे हुए थे।

सिर और छाती पर किए वार
दोपहर दो बजे के करीब बड़े ताऊ किशोरी लाल का सीकर निवासी बेटा रामगोपाल (52) आया। उसके साथ उसकी पत्नी कुसुम देवी, मां सुलोचना देवी थे। उनके साथ प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। रामगोपाल ने आते ही गाली-गलौज निकालनी शुरू कर दी। फिर हाथापाई की और मेरे पिता गोकुलचंद के सिर पर मुक्कों से वार किया। इसके बाद पिता जमीन पर गिर गए। फिर उसने उनकी छाती पर मारना शुरू कर दिया। इसके बाद लात और घूंसों से मारपीट की। इससे उसके पिता गोकुलचंद बेहोश हो गए।

अस्पताल के बाहर कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
अस्पताल के बाहर कागजी कार्रवाई करती पुलिस।

चाचा-ताऊ के साथ भी मारपीट की
घायल पिता को जिला अस्पताल नवलगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने उसके चाचा भरत कुमार और ताऊ उमादत्त के साथ भी मारपीट की। आरोपी एक साल पहले भी मारपीट और जान से मारने की धमकी दे चुका है। जिसका मामला दर्ज करवाया गया था और आरोपी को पाबंद किया गया था। मामले में पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पिता की फोटो नहीं देखकर नाराज हुआ बेटा
गोकुलचंद के बड़े भाई उमा दत्त के बेटे अनिल तोलासरिया ने बताया- मृतक समेत परिवार में कुल सात भाई थे। इनमें अब तीन की मौत हो चुकी है। किशोरी लाल की पुरानी हवेली में फोटो लगी हुई थी। जब उसका बेटा रामगोपाल हवेली में आया तो उसे अपने पिताजी की फोटो नहीं दिखी, जिससे वह नाराज हो गया और हवेली में रहने वाले चाचा पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया- आरोपी रामगोपाल की सीकर में मेडिकल की दुकान है, जहां पर वह होलसेल का काम करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22