[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी अस्पताल की लिफ्ट में महिलाओं से अश्लील हरकत:भागने लगा तो लोगों ने पकड़ा, महिलाओं ने लातों, बोतलों और चप्पलों से पीटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी अस्पताल की लिफ्ट में महिलाओं से अश्लील हरकत:भागने लगा तो लोगों ने पकड़ा, महिलाओं ने लातों, बोतलों और चप्पलों से पीटा

सरकारी अस्पताल की लिफ्ट में महिलाओं से अश्लील हरकत:भागने लगा तो लोगों ने पकड़ा, महिलाओं ने लातों, बोतलों और चप्पलों से पीटा

कोटा : सरकारी अस्पताल की लिफ्ट से नीचे उतर रही महिलाओं से एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत कर डाली। लिफ्ट से उतरने से पहले एक महिला को पकड़ने की कोशिश की। हल्ला मचा तो भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिलाओं ने चप्पल और प्लास्टिक की बोतलों समेत जो हाथ लगा उससे मनचले की धुलाई कर डाली। इसके बाद पुलिस के आने पर भी उसे पीटती रहीं। मामला कोटा के नयापुरा थाना इलाके के एमबीएस हॉस्पिटल का सुबह 11 बजे का है।

अस्पताल में पुलिस के आने के बाद मुंह छुपाए बैठा 45 साल का छितरलाल
अस्पताल में पुलिस के आने के बाद मुंह छुपाए बैठा 45 साल का छितरलाल

शिकायत के आधार पर करेंगे कार्रवाई

नयापुरा थाना SHO लक्ष्मीचंद ने बताया- घटना सुबह 11 बजे के आसपास की है। महिलाएं लिफ्ट से नीचे उतर रही थी। उसी दौरान बारां जिले के अंता निवासी छितरलाल (45) ने छेड़छाड़ की। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिलाओं की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यहां इलाज कराने आया था। लेकिन तलाशी में पुलिस को इसके पास कोई पर्ची या डॉक्टर का लिखा ट्रीटमेंट नहीं मिला है। अब तक महिलाओं ने भी शिकायत नहीं है।

अस्पताल में पुलिस ने उसे बैठाया तो दोनों महिलाएं यहां आ गई। गुस्से में चप्पलों से उसे पीटने लगी।
अस्पताल में पुलिस ने उसे बैठाया तो दोनों महिलाएं यहां आ गई। गुस्से में चप्पलों से उसे पीटने लगी।

महिलाओं ने बताई आपबीती

लिफ्ट में मौजूद बूंदी निवासी महिला ने बताया- उसकी बेटी जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती है। वो एमबीएस की ओपीडी की लिफ्ट से नीचे आ रही थी। उसके साथ दूसरी अन्य महिलाएं भी लिफ्ट में थी। इस दौरान एक व्यक्ति पीछे आकर खड़ा हो गया। वह अजीब हरकतें कर रहा था। जब उतरने लगी तो उसने पीछे से पकड़ लिया। चिल्लाई तो जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड पर पहुंची वह भागा और ऊपर जाने वाली सीढ़ियों पर चढ़ने लगा।

वहीं एक और कंसुआ (कोटा) निवासी महिला ने बताया- वह भी लिफ्ट में ही थी। उसकी बेटी भी 8 दिन से अस्पताल में भर्ती है। एमबीएस की नई बिल्डिंग में ओपीडी में ननद को दिखाने गई थी। डॉक्टर को दिखाकर वापस लिफ्ट से नीचे आ रही थी। इसी दौरान पीछे खड़ा व्यक्ति अश्लील हरकत कर रहा था। इसके बाद हमने दवा काउंटर पर आकर इसकी शिकायत की तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

दोनों महिलाएं उसे अस्पताल परिसर में पुलिस के ले जाने तक पीटती रही।
दोनों महिलाएं उसे अस्पताल परिसर में पुलिस के ले जाने तक पीटती रही।

चप्पल-बोतलों से पीटा

महिलाओं का कहना है कि दूसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आने में कुछ ही सेकेंडों का समय लगता है। ऐसे लोगों का अस्पताल घूमना शर्मनाक है। बता दें कि पुलिस के आने बाद भी महिलाएं इसे अस्पताल परिसर से ले जाने तक पीटती रहीं। किसी ने चप्पल उतार कर मारा तो किसी ने प्लास्टिक की खाली बोतल से ही पीटना शुरू कर दिया। मनचला इस दौरान मुंह छुपाए बैठा रहा। यह हंगामा 10 मिनट चला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet