[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट यूजी परीक्षा को निरस्त कर सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीट यूजी परीक्षा को निरस्त कर सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

नीट यूजी परीक्षा को निरस्त कर सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

झुंझुनूं : छात्र संगठन एनएसयूआई ने सोमवार को नीट यूजी परीक्षा में धांधली को देखते हुए एग्जाम निरस्त कर उसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की हैं।

इस अवसर पर शहर के आरआर मोरारका पीजी कॉलेज में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इससे पहले आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि एनटीटी की ओर से नीट के घोषित परिणाम में काफी धांधली सामने आ गई हैं। इसको लेकर नीट परीक्षार्थियों में गहरा आक्रोश बना हुआ हैं। नीट की परीक्षा को लेकर काफी बड़ा घोटाला किया गया हैं। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। जाखड़ ने परीक्षा को रद्द कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश प्रभारी साहिल शर्मा और अखिलेश यादव के निर्देश पर नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन किया गया हैं। इस अवसर पर जाखड़ ने बताया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक व रिजल्ट में हुई धांधली पर सरकार की चुप्पी साफ दर्शाती है कि सरकार इसमें मिली हुई है और पेपर लीक के जरिए रिजल्ट भी जल्दबाजी में घोषित कर बड़ा घोटाला किया गया हैं।

इस दौरान एनएसयूआई के जिला प्रवक्ता पवन सांखला, जिला उपाध्यक्ष चारू शर्मा, हेमलता, जिला सचिव निक्कू भालोठिया, साहिल, सोशल मीडिया विंग के कपिल पूनिया व अन्य छात्र मौजूद रहे। खेतड़ी | एसएफआई ने सोमवार को शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर नीट में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। एसएफआई के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार नायक ने बताया कि 4 जून को घोषित नीट के परिणाम में 67 टॉपर ने 720 में से 720 नंबर प्राप्त किए। जबकी 2019 व 2020 में 1 टॉपर, 2021 में 3 टॉपर, 2022 में 1 टॉपर, 2023 में 2 टॉपर रहे थे। ऐसे मामले कई परिणामों में देखे गए हैं। ऐसी शिकायतें भी मिली हैं कि एक ही केंद्र से एक ही क्रम में लगातार रोल नंबर वाले छात्रों को समान अंक मिले हैं, जो की प्रसंगवश 720 में से 720 अंक हैं। नीट में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए संगठन ने मांग की है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष संजय कुमार सैनी, संयुक्त सचिव पायल नायक, सीमा सैनी, सोनू सोनी, अनु किरार, अनिल जांगिड़, दिनेश आदि मौजूद थे। खेतड़ी. उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए एसएफआई कार्यकर्ता।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet