[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना : कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर:5 बाइक बरामद, खेत में ले जाकर छिपाते, बाइक को खोलकर कबाड़ी में बेचते थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

नीमकाथाना : कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर:5 बाइक बरामद, खेत में ले जाकर छिपाते, बाइक को खोलकर कबाड़ी में बेचते थे

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर:5 बाइक बरामद, खेत में ले जाकर छिपाते, बाइक को खोलकर कबाड़ी में बेचते थे

नीमकाथाना : नीमकाथाना में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया। आरोपियों से पांच चोरी की बाइक की भी बरामद की है।

कोतवाली थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमकाथाना में कपिल मंडी स्थित सब्जी रेहडियों के पास सब्जी खरीददारों की बाइक में से खड़ी बाइक में मास्टर चाबी लगाकर बाइक चोरी कर चीपलाटा अपने गांव ले जाते थे वहां पर दो दिन तक बाइक को खेतों में छिपा देते थे। बिकने पर बाइक को खोलकर कबाड़ी को लोहे के वजन के भाव से बेच देते थे। इस प्रकार बाइक चोरी करने वाले गोपाल कुमावत निवासी चीपलाटा को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया व चोरी की बाइक खरीदने वाले कानाराम स्वामी निवासी बान्ध की ढाणी तन बुर्जी की ढाणी को गिरफ्तार किया व बाइक खोलकर लोहे के भाव से खरीदने वाले कवाडी हुकमसिंह को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और भी कई चोरी की वारदात खुलने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22