सचिन बने लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने वर्दी पर लगाए स्टार:सेना में अधिकारी बनकर नाम किया रोशन; बैज लगाकर पीठ थपथपाई
सचिन बने लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने वर्दी पर लगाए स्टार:सेना में अधिकारी बनकर नाम किया रोशन; बैज लगाकर पीठ थपथपाई
झुंझुनूं : झुंझुनूं के बेटे ने सेना में अधिकारी बनकर जिले का नाम रोशन किया है। झुंझुनूं के भूरासर गांव के रहने वाले सचिन दूलड़ सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। वे अपने परिवार के पहले सैन्य अधिकारी बने हैं।
सचिन ने शनिवार को बिहार के गया में स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित हुई। पासिंग आउट परेड समारोह में उन्होंने भाग लिया। जहां उनके माता-पिता ने उसे शोल्डर बैज लगाया और बेटे की पीठ थपथपाई।
सचिन के पिता जगदीश चौधरी झुंझुनूं में स्थित शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय स्कूल में शिक्षक हैं। माता गृहणी हैं। बडा भाई नवीन, भाभी वंदना व पत्नी रीना भी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि सचिन का बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना था। इसके लिए कड़ी मेहनत की है। सचिन की सफलता पर गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037939


