दिव्यांग छात्रा 12वीं में टॉपर बनीं:बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, सरकारी स्कूल दिव्यांग छात्रा ने इतिहास रचा
दिव्यांग छात्रा 12वीं में टॉपर बनीं:बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, सरकारी स्कूल दिव्यांग छात्रा ने इतिहास रचा
झुंझुनूं : झुंझुनूं की छात्रा महक ने दिव्यांग/चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स (CWSN) 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। महक झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव की रहने वाली है। जयसिंह राउमावि खेतड़ी की छात्रा है।
जिले के प्रभारी एपीसी (समसा) कमलेश तेतरवाल ने बताया कि महक ने 12वीं विज्ञान में सभी विषयों में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए है। महक चार भाई बहनों में दूसरे नम्बर की है। पिता सत्यनारायण इलेक्ट्रिक दुकान चलाते है। साथ ही इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। माता सुमित्रा देवी सिलाई का काम करती है। एपीसी कमलेश तेतरवाल ने बताया कि बालिका की यह उपलब्धि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का काम करेगी।
बता दें कि महक ने 12वीं बोर्ड के साथ ही जेईई मेंस की परीक्षा दी है। जिसमें उसकी अपनी कैटेगरी में आल इंडिया रैंक 141 है। जेईई एडवांस का परिणाम आना अभी बाकी है। इसके अलावा चमेली देवी राबाउमावि बुहाना की छात्रा ने 12वीं कला में 82 प्रतिशत व जेपी जानू राउमावि झुन्झुनू के अमन सोनी ने 10वीं बोर्ड में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सीडीईओ झुंझुनूं अनुसुइया, सीडीईओ चुरू जगवीर यादव, सीडीईओ नीमकाथाना राधेश्याम योगी, एडीपीसी सुभाष ढाका, डीईओ मनोज ढाका, सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया सहित जिले के शिक्षाविदों ने बालिका, परिजनों, संस्थाप्रधान जलेसिंह खेतड़ी, मंजू प्रतिभा बुहाना,राजेन्द्र दड़िया झुंझुनूं व विषयाध्यापकों को बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048945


