[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने किया निरीक्षण:ग्रामीणों की मांग पर महिला डॉक्टर लगाने का दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर ने किया निरीक्षण:ग्रामीणों की मांग पर महिला डॉक्टर लगाने का दिया आश्वासन

कलेक्टर ने किया निरीक्षण:ग्रामीणों की मांग पर महिला डॉक्टर लगाने का दिया आश्वासन

चिड़ावा : कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता ने दोपहर बाद मंड्रेला सीएचसी और अन्नापूर्ण रसोई का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में अधिकारियों ने मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के आने और जाने के समय के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों से निशुल्क दवा योजना को लेकर जानकारी ली। वहीं अस्पताल में साफ सफाई, सीवरेज लाइन, पर्ची काउंटर, एंबुलेंस एवं अस्पताल में दवा स्टोर पर दवाइयों की उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष सहित अस्पताल में एक-एक कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने अस्पताल में जल्द ही एक महीला डॉक्टर की वृद्धि और हफ्ते में दो की जगह तीन दिन महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगाने की बात कही।

इन अधिकारियों नेअन्नपूर्णा रसोई केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां भोजन की गुणवत्ता और भोजन करने आने वाले लोगों की संख्या आदि को लेकर जानकारी ली। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेंद्रप्रसाद शर्मा, बीडीओ सुनील ढाका, अतिरिक्त विकास आधिकारी नरेंद्र पिलानिया, सहायक विकास अधिकारी हेमराज, उप निदेशक प्रभारी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंड्रेला डॉ.अशोक नूनिया, सरपंच कुलदीप सिंह शेखावत, ग्राम विकास अधिकारी पवन गढ़वाल, कनिष्ठ सहायक दिग्विजय सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, पंचायत समिति सदस्य रोहिताश धागड़, जलदाय विभाग जेईएन निशा, विद्युत विभाग जेईएन विजय बोला सहित काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77