[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सीएचसी एवं अन्नपूर्णा रसोई का भी किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरूवार को चिड़ावा उपखण्ड के मंड्रेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं श्री अन्नपूर्णा रसोई मंडे्रला का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजो के वार्ड में ए.सी. कूलर के प्रबंधन, पीने के पानी व वेटिंग एरिया में कूलर आदि की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने सीएमएचओ को अस्पताल में एक डाक्टर एवं एक जीएनएम को अस्थाई रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में दो दिन की बजाय 3 दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाए बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा क्वाटर्स जर्जर होने की शिकायत पर सीएमएचओ को सक्षम स्तर पर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की साफ-सफाई एवं शुद्वता के साथ संचालन किए जाने पर राजीविका की महिला संचालक की सराहना की।

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मंडे्रला एवं लाम्बा में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आमजन के परिवाद सुने और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मंड्रेला में जनसुनवाई के दौरान 24 परिवाद तथा लाम्बा में 12 परिवाद प्राप्त हुए, जिनसे जिला कलक्टर ने वार्ता कर उनके निस्तारण की बात कही। इस दौरान चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77