विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया:सामाजिक संस्थाएं बोली-पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति निभाए भागीदारी
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया:सामाजिक संस्थाएं बोली-पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति निभाए भागीदारी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानू वाली बावड़ी में बुधवार को पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संगठनों की ओर से पौधारोपण किया गया है। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। नानू वाली बावड़ी में सैनी समाज संस्था की ओर से परिवहन कार्यालय, जीएसएस नानुवाली बावड़ी के पास बरगद सहित अनेक करीब एक दर्जन छायादार का पौधे लगाए गए।
संस्था के जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि घर परिवार, खदान परिसर व अपने आस-पास स्वच्छता रखने से वातावरण शुद्ध और स्वच्छ रहता है। वर्तमान समय में पर्यावरण के प्रदुषित होने के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ रही है, जिसके चलते आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर पहले करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए तथा आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण का असंतुलित होने से लगातार मौसम पर प्रभाव पड़ रहा है, जिसके चलते आमजन को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पृथ्वी का संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण को बेहतर बनाने से ही मौसम का लाभ लिया जा सकता है। मनुष्य अपनी जरूरत के अनुसार लगातार पेड़ों की कटाई कर रहा है, जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। पर्यावरण के सरंक्षण को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इसके अलावा खेतड़ी सब जेल में जेलर मोतीलाल के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर सार्वजनिक स्थानों पर 21 पेड़ लगाकर उनके साथ संभाल करने की जिम्मेदारी ली।
इस मौके पर संस्था के जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी नानुवाली बावड़ी, संस्था की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच सुनीता सैनी, नानुवाली बावड़ी सरपंच रमेश सैनी, राकेश कुमार शर्मा, भवानी सिंह, विजय कुमार, कविता देवी, विराट कस्बा, दिनेश चौधरी, सुभाष कुमावत, रामावतार सैनी, ओम प्रकाश सैनी, नानूराम सहित अनेक लोग मौजूद थे।