उदयपुरवाटी की दिव्यांशी ने रोशन किया नाम:नीट में हासिल की 519वीं रैंक, 720 में से मिले 710 अंक
उदयपुरवाटी की दिव्यांशी ने रोशन किया नाम:नीट में हासिल की 519वीं रैंक, 720 में से मिले 710 अंक

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचलंगी में कूड़ियों की ढाणी निवासी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी व डॉ. विमला चाहर की बेटी दिव्यांशी चौधरी ने नीट 2024 में ऑल इंडिया में 519 वीं रैंक और जनरल कैटेगरी में 315 वीं रैंक हासिल की है। उसने 720 मैंसे 710 अंक प्राप्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार दिव्यांशी के दादा डॉ. दिनेश चौधरी व दादी डॉ. ऊषा चौधरी ने उदयपुरवाटी सीएचसी पर लंबे समय तक बतौर डॉक्टर सेवा दी है। करीब 20 साल से भी अधिक समय पहले दोनो चिकित्सक दंपत्ति यहां से ही रिटायर हुए थे। आजकल वे नीमकाथाना रहते हैं।
उदयपुरवाटी शहर में झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर चौधरी अस्पताल की मालिक व दिव्यांशी की दादी डॉ. ऊषा चौधरी ने क्षेत्र की पहली महिला डॉक्टर होने का दावा किया है। चिकित्सक दंपत्ति का सपना था कि उनकी पौत्री बड़ी होकर चिकित्सा के क्षेत्र में सफल डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करे। दिव्यांशी की सफलता पर एडवोकेट सुमेर सिंह बड़सरा, सीताराम कूड़ी पचलंगी, भाजपा नेता यतेंद्र सैनी, सहकारी समिति अध्यक्ष लक्षमण सिंह कूड़ी, ओमप्रकाश जांगिड़, मूलचंद, पांचूराम जांगिड़ आदि ने खुशी प्रकट की है।

वहीं शहर की रहने वाली रिया सैनी में 2024 में पहले चांस में सफलता हासिल की है। रिया ने 720 में से 661 अंक हासिल किए हैं। रिया की मां प्रेमलता सैनी बुटीक चलाती हैं। रिया ने ऑल इंडिया में 20805 वीं और ओबीसी कैटेगरी में 9186 वीं रैंक हासिल की है। रिया के दादा शिवपाल सैनी ग्राम पंचायत नांगल कोट के पूर्व सरपंच हैं। रिया की सफलता पर एडवोकेट मोतीलाल सैनी, राजेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, यतेंद्र सैनी, संजय जांगिड़, मुरारीलाल जांगिड़, राजेंद्र रिणवां आदि ने खुशी प्रकट की है।