[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ जा रहे दो दोस्तों की मौत:4 महीने पहले एक दोस्त की हुई थी शादी,घर से बिना बताए निकले थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ जा रहे दो दोस्तों की मौत:4 महीने पहले एक दोस्त की हुई थी शादी,घर से बिना बताए निकले थे

सूरजगढ़ जा रहे दो दोस्तों की मौत:4 महीने पहले एक दोस्त की हुई थी शादी,घर से बिना बताए निकले थे

सूरजगढ़ : सड़क हादसे दो बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक ने चिड़ावा और दूसरे झुंझुनूं के अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा चिड़ावा क्षेत्र के सूरजगढ़ रोड पर हुआ। परिजनों ने बताया-रविवार रात 10:15 पर लाखू निवासी रमन और विकास सूरजगढ़ रोड पर जा रहे थे। जहां बाइपास पर उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया।

सूरजगढ़ के थानाधिकारी सुखदेव ने बताया-हादसे के बाद आसपास के लोग दोनों घायलों को निजी एम्बुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल चिड़ावा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी विकास को गंभीर हालत में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां विकास ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हालांकि हादसा कैसे हुआ ये पता नहीं चल सका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। वहीं मौके पर कुछ लोगों का कहना है कि बाइक पेड़ से टकरा गई। परिजनों की रिपोर्ट के बात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया-परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक रमन की शादी जनवरी 2024 में हुई थी। रमन आईटीआई कर नौकरी की तैयारी में जुटा था। रमन के पिता मजदूरी करते हैं। वहीं उसका छोटा भाई रजत कोचिंग में पढाई कर रहा है। वहीं विकास गांव में ही टेलरिंग का काम करता था। इसका बड़ा भाई मुकेश गुरुग्राम में निजी कंपनी में जॉब करता है। चिड़ावा में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सूरजगढ़ की ओर जा रहे दोनों-पुलिस
बाइक पर सवार दोनों युवक रात्रि साढ़े दस बजे किसी काम से सूरजगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया,लेकिन दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल जांच चल रही है।
सुखदेव, थानाधिकारी,सूरजगढ़

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62