[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर से दिल्ली का सफर हुआ महंगा:रात 12 बजे से बढ़ गया टोल टैक्स, एक्सप्रेस-वे पर भी देना पड़ेगा एक्स्ट्रा टोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर से दिल्ली का सफर हुआ महंगा:रात 12 बजे से बढ़ गया टोल टैक्स, एक्सप्रेस-वे पर भी देना पड़ेगा एक्स्ट्रा टोल

जयपुर से दिल्ली का सफर हुआ महंगा:रात 12 बजे से बढ़ गया टोल टैक्स, एक्सप्रेस-वे पर भी देना पड़ेगा एक्स्ट्रा टोल

जयपुर : लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। रविवार रात 12 बजे से दिल्ली-जयपुर हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा हो गया। NHAI ने टोल टैक्स में इजाफा किया है। गुरुग्राम से रेवाड़ी और जयपुर तक व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से होकर जयपुर आने के लिए अब और अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। वहीं सोहना-नूंह-अलवर या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से जयपुर तक आने के लिए अतिरिक्त टोल देना होगा।

बढ़ी हुई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होनी थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे रोक रखा था। अब लोकसभा चुनाव के मतदान समाप्त होने के बाद टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

सबसे महंगा सोहना हाईवे का सफर
टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद सोहना हाईवे का सफर सबसे महंगा हो गया है। यहां कार से एक तरफ यात्रा के लिए 125 रुपए टोल के रूप में वसूले जा रहे हैं। मुंबई एक्सप्रेस -वे पर सफर के लिए 125 रुपए में इस एक्सप्रेस-वे का टोल भी जोड़ा जा रहा है। इस टोल पर अलग-अलग दूरी के हिसाब से रेट तय किया गया है। इनमें खेड़की दौला टोल पर कार सवार को पांच रुपए अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। एनएचएआई ने राष्ट्रीय सड़क शुल्क विनियम 2008 के अनुसार टोल दरें बढ़ाई हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकाश पहाड़ी ने बताया कि मुख्यालय से तीन जून से नई टोल दरें लागू करने का निर्देश आया था। इसके आधार पर रविवार रात 12 बजे (3 जून) से टोल पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet