चूरू जिले में 2 लाख 29 हजार 445 बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
29 मई से 29 जून तक चलेगा कार्यक्रम, चिकित्सा के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग का संयुक्त अभियान
चूरू : जिले में 29 मई से 29 जून तक विटामिन ए कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। विटामिन ए कार्यक्रम के तहत जिले में 2 लाख 29 हजार 445 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चों पर कई प्रकार के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। ऎसे में दो विभागों सहित जन सहभागिता से विटामिन ए की उपयोगिता का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि आमजन में जागरूकता आए और विटामिन ए की खुराक में वह स्वयं भी चिकित्सा संस्थानों या आशा से संपर्क कर सके। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अहसान गौरी ने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद 5 जुलाई तक लाभान्वितों की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इस दवा से किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048774


