सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की किडनैप:दोपहर को परिजन घर लौटे तो गायब थी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की किडनैप:दोपहर को परिजन घर लौटे तो गायब थी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
सीकर : 17 साल की नाबालिग लड़की को घर से किडनैप कर ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मामला सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 17 साल की नाबालिग लड़की 27 मई को दोपहर 2 बजे घर से लापता हो गई है। परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश की लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। परिजनों का कहना का कि आरोपी बबलेश व साहिल लड़की को किडनैप कर अपने साथ ले गए हैं।
फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विद्याधर सिंह कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035472

